ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार के सरकारी स्कूल के मास्टर की गंदी करतूत: घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास में छात्रा से रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने पकड़ा, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

11-Jul-2024 09:13 PM

By First Bihar

MOTIHARI: गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पांव, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए...कबीर दास द्वारा लिखी गई यह पंक्तियां जीवन में गुरु के महत्व को बखूबी दर्शाती हैं। यह श्लोक हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं। जिसमें गुरू के स्थान को ऊंचा बताया गया है। लेकिन कभी-कभी कुछ गुरूजी ऐसी करतूत कर बैठते है कि लोग भी हैरान रह जाते हैं। बिहार में एक कलयुगी मास्टर साहब की करतूत से हर कोई हैरान रह गया। जब लोगों को पता चला कि गुरुजी स्पेशल कोचिंग क्लास के नाम पर छात्राओं से गंदी हरकत करता है। एक दिन लोगों ने सरकारी स्कूल के मास्टर को छात्रा से रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ धड़ दबोचा। फिर क्या था लोग गुस्सा हो गये और इस गुरुजी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।


मोतिहारी में सरकारी स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। गुरुजी पर छात्रा से इश्क लड़ाते लोगों ने रंगेहाथों पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के झरोखर सरकारी स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा की छात्रा को सरकारी शिक्षक राकेश महीनों से स्पेशल कोचिंग क्लास में पढ़ने के लिए बुलाया करता और उसके साथ रंगरेलिया मनाता था। गुरुवार को इस कलयुगी मास्टर को लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद गुरूजी की जमकर की धुनाई की गयी। लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर सरकारी स्कूल के मास्टर राकेश की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


बताया जाता है कि घोड़ासहन में ही मास्टर साहब अपने किराये के मकान में कोचिंग चलाता था और छात्रा को स्पेशल क्लास की बात कह बुलाया था। तभी शिक्षक को रंगरेलिया मनाते लोगों ने पकड़ लिया। घोड़ासहन प्रखंड के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक राकेश कुमार पूर्व में भी ऐसी घिनौनी हरकत करते पकड़े गये थे। लेकिन शिक्षा विभाग ने तब कोई कार्रवाई नहीं की थी। ऐसे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। अब देखना  दिलचस्प होगा कि आरोपित शिक्षक पर कार्रवाई इस बार होती है या फिर वो अपने रसूख के बल पर इस बार भी बच निकलेगा।