ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

बिहार : फैक्ट्री में ऑफिसर ने महिला कर्मी से किया बलात्कार, जहर खिलाने का भी आरोप

15-Sep-2021 09:32 AM

SARAN : बिहार के सारण जिले से फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला कर्मी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता ने फैक्ट्री में बड़े पद पर तैनात एक ऑफिसर पर उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. उसने महिला आयोग में ऑफिसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. कहा ये भी जा रहा है कि महिला कर्मी के यौन शोषण के बाद फैक्ट्री के तीन स्टाफ ने मिलकर उसे जहर खिलाने की भी कोशिश की. फिलहाल पीड़िता गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है. 


मामला दरियापुर रेल चक्का फैक्ट्री का है. पीड़िता के पिता जो चितरंजन रेलवे फैक्ट्री के कर्मचारी भी हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 2009 में बिहार में छपरा के बेला दरियापुर में एक रेलवे फैक्ट्री में नियुक्त हुई. लेकिन फैक्ट्री के एक उच्च पदस्थ कर्मचारी ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. यहां तक कि वह उसका जबरन यौन शोषण भी करता रहा. 


लड़की ने जितना हो सके विरोध करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी. उन्होंने बताया कि आरोपी अफसर लड़की के पिता की उम्र का है. आखिरकार लड़की ने अपने पिता को सारी बातें बता दी. इसके बाद उन्होंने इसी साल 8 फरवरी को वहां के महिला थाने में शैलेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसका एफआईआर नंबर 9/2021 है. 


उन्होंने मामले की सूचना राष्ट्रीय महिला आयोग को भी दी. आख़िरकार महिला ने रेलवे बोर्ड से स्थानांतरित कर चिरेका में योगदान दिया. लेकिन उस शख्स ने यहां भी महिला का पीछा नहीं छोड़ा. और यहां भी उससे जबरन रिश्ता नहीं जोड़ने पर जान से मारने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि कार्यालय के लेडीज कॉमन रूम में उसे तीन लोगों ने पकड़ लिया और जहर खिला दिया. स्टाफ ने केजी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल महिला के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है.