किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया
23-Oct-2021 12:20 PM
SAMASTIPUR : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार हिंसा और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर प्रदेश के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने सरपंच प्रत्याशी के पति की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
वारदात समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की है. यहां रेवड़ा गांव में बेखौफ अपराधियों ने पंचायत चुनाव लड़ रही सरपंच प्रत्याशी के पति की हत्या कर दी है. धान के खेत से शव को बरामद किया गया है. मृतक की पहचान कृष्णा राय के रूप में की गई है, जो सरपंच उम्मीदवार हेमा देवी का पति बताया जा रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने खानपुर-बहेड़ी मुख्य मार्ग को रेवड़ा गांव के पास जाम कर दिया है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है. कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की है कि कृष्णा राय की हत्या कहीं और की गई और उसके शव को जानबूझकर धान के खेत में लाकर फेंका गया. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस हत्याकांड की छानबीन कर रही है.