होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-May-2021 08:13 PM
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैसूर के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. महिला ने भैसूर के ऊपर घर में अकेला देख जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है.
घटना समस्तीपुर जिले के सहियार गांव की है, जहां एक भैसूर ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन जब वह अपने गलत मनसूबे में असफल रहा तो उसने महिला को पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पीड़ित महिला ने छठु दास के बेटे वैद्यनाथ दास के ऊपर छेड़खानी और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद ने बताया कि पीडि़ता के बयान पर आईपीसी की धारा 452/341/323/325/354(बी)/504/506/379 और 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी वैद्यनाथ दास दिल्ली में रहता था, जहां इसने अपनी भी पत्नी को बेचने की कोशिश की थी. हालांकि जैसे ही इसकी पत्नी को बोली लगाने की सूचना मिली, वह घर से फरार हो गई.
दिल्ली से घर लौटने के बाद छोटे भाई रघुनाथ दास की पत्नी सीता देवी को वह परेशान करने लगा. रघुनाथ को बाहर रहने के कारण सीता देवी अपने घर में अकेले ही रहती है. इस दौरान आरोपी भैसूर वैद्यनाथ दास बराबर उस महिला के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश करता रहता था. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने भी इस बात को कहा कि वैद्यनाथ दास ने दिल्ली में अपनी पत्नी की बोली लगाने की हरकत की.