RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
18-Jul-2021 01:44 PM
SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी. बॉयफ्रेंड की डेड बॉडी बांस के पेड़ से लटकी मिली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत की है. यहां गंगा प्रसाद वार्ड संख्या 6 की बांसबाड़ी में बांस के पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली है. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के रहने वाले देबू दास के बेटे फुलचंद कुमार (21) के रूप में की गई है, जिसका घर कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित चंडीस्थान में वार्ड संख्या 12 में स्थित है.
इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि मृतक फुलचंद की प्रेमिका ने उसे दिल्ली से बुलाया था. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. सहरसा पुलिस के तकनीकी अनुसंधान में इस बात का पता चला है कि फुलचंद की प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या की और फुलचंद की लाश को बांस के पेड़ से लटका दिया.
मामले का खुलासा होने के आबाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जजती हुई है. आरोपी प्रेमिका और उसके पति की तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.