बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
26-Sep-2021 09:04 AM
SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी महिला के पति की हत्या करने आये थे. लेकिन गलती से महिला अपने पति की जगह पर सो गई थी. जिसके बाद बदमाशों ने महिला को उसका पति समझकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों ने गांव के रहने वाले एक दंपति पर हत्या का आरोप लगाया है.
घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा वार्ड नम्बर 7 की है. मृतका की पहचान रामदेव साह की 55 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है. मृतका के परिजनों की मानें तो तरियामा वार्ड नम्बर- 4 निवासी मनोज शर्मा की पत्नी संजू देवी काफी दिनों से कोई बीमार थी. इसे लेकर मृतका नीलम देवी के पति रामदेव साह पर डायन करने का आरोप लगाया जा रहा था.
कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इसी क्रम में देर रात बदमाशों ने रामदेव साह को मारने की नीयत से गोली चला दी. लेकिन नीलम के सिर और सीने में दो गोली लगी और फिर मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से मृतिका के परिवार वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
इधर, घटन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिमरी बख्तियारपुर थानेदार सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार ने बताया कि अंधविश्वास में हत्या की बात सामने आ रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.