ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मछली मारने के विवाद में एक लड़के की हत्या, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला

23-Sep-2021 01:41 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी खबर के रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां मछली मारने के विवाद में कुछ बदमाशों ने एक 15 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया.


मामला शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार गांव का है. बताया जाता है कि गांव के एक तालाब में मछली मारने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. आज फिर मछली मारने को लेकर उसी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में मचवार गांव के शिवनंदन कहार के 15 साल का लड़का अरविंद कहार बुरी तरह घायल हो गया. लोगों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 


अरविंद की मौत के बाद ग्रामीण उसके शव को लेकर थाना पहुंचे. बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल इस घटना के बाद से गांव में तनाव है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.