ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट

बिहार के राज्य सहकारी बैंक में निकली बम्पर वैकेंसी, 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

09-Apr-2022 12:30 PM

PATNA : बिहार में बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. बिहार राज्य सहकारी बैंक ने आईटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 से 50000 रुपये हर महीने मिलेंगे.  इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा. 


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है.  इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन में B.E, B.Tech, MCA या BCA की डिग्री होना चाहिए.  इसके अलावा उम्मदीवार के पास कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए. 


योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और इसे 'प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अशोक राज पथ, पटना - 800 004' के पते पर भेज सकते हैं.