Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर तीसरा एयरोब्रिज आज से शुरू, यात्रियों को बस से नहीं जाना पड़ेगा Bihar government : भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार का सख्त कदम, प्रमोशन से पहले रिकॉर्ड देखेगी सरकार; साल में दो बार तैयार होगी लिस्ट Bihar Pre Primary School : बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र अब बनेंगे प्री-प्राइमरी स्कूल, हर दिन सुबह में होगी प्रार्थना और योग Bihar CO notice : बिहार में जमीन से जुड़े कार्यों में लापरवाही पर सख्ती, 58 CO को नोटिस; एक्शन में विजय सिन्हा NEET student death : नीट छात्रा मौत मामला: इस डेट को आ सकता है FSL रिपोर्ट, निर्णायक मोड़ पर पहुंची SIT की जांच, जानिए नींद की दवाई को लेकर क्या है परिजनों का सच Bihar Private Schools : निजी स्कूलों की ‘दुकानदारी’ बंद! डीएम का बड़ा फैसला, अब किताबें और ड्रेस कहीं से भी खरीद सकेंगे अभिभावक Bihar weather update : बिहार में फिर लौटेगी ठंड! इस दिन से शुरू होगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, तीन बदमाशों ने नाबालिग लड़की से जबरन किया गंदा काम Bihar Crime News: बिहार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, तीन बदमाशों ने नाबालिग लड़की से जबरन किया गंदा काम Bihar News: बिहार में गुड़ उद्योग लगाने के लिए सुनहरा मौका, सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई; 1 करोड़ तक का अनुदान
16-Feb-2021 02:57 PM
DESK:- बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया। जोइस के सम्मान में बिहार सरकार ने मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने की बात कही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा- ''एम रामा जोइस बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे। वे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी थे। जोइस ने कई किताबें लिखी थीं। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।'' मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोइस के निधन पर शोक जताया। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "एम रामा जोइस एक बुद्धिजीवी और न्यायविद थे। उनके समृदध विवेक से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत हुई। उनका योगदान प्रशंसनीय है उनके निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।" ओम शांति...
पूर्व जस्टिस एम रामा जोइस के निधन पर तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी संवेदना व्यक्त की। अमित शाह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और बीएस येदियुरप्पा ने भी संवेदना जाहिर की।
88 साल के उम्र में बिहार के पूर्व राज्यपाल और रिटायर्ड जज एम रामा जोइस का मंगलवार को निधन हो गया। वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। 27 जुलाई 1932 को कर्नाटक के शिवमोगा में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी और शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। एम रामा जोइस पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी थे।