कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
18-Aug-2021 08:36 AM
By Tahsin Ali
PURNEA : बिहार के पूर्णिया में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. केहाट थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के समीप पैसा के लेनदेन को लेकर अपराधियों ने प्राइवेट ऑफिस में घुसकर युवक को गोली मार दी और मौके से भाग निकले. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की. पीड़ित युवक की पहचान भागलपुर मीरजानहाट के रहने वाले उमेश सिंह के बेटे अभिनव कुमार (30) के रूप में की गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घायल युवक ने बताया कि कोर्ट स्टेशन समीप आर्या गो कैब ऑफिस में टैक्सी बुकिंग का काम करते हैं. शाम 7 बजे सन्नी झा सहित एक युवक ऑफिस पहुंचकर पहले पूछा सोनू भैया कौन है. जब युवक ने बोला की सोनू हम ही तो युवक ने कमर से हथियार निकाल कर दनादन गोली चला दी. जिसमें युवक को एक गोली दाहिना हाथ के बांह में लगते हुए सीने में अटक गई. ऑफिस के स्टाफ के द्वारा घायल युवक को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायल अभिनव कुमार ने बताया कि राहुल पियूष आर्या गो कैब ऑफिस में काम करता था. राहुल पियूष के पास पैसा बांकी था. जिसके कारण दो तीन माह से पैसा नहीं देने को लेकर लड़ाई चल रहा था. राहुल पीयूष और आरोपी सनी झा में गहरी दोस्ती भी है. वहीं दुश्मनी के बदला लेने के कारण ही राहुल पीयूष के द्वारा आरोपी सन्नी झा से सैटिंग कर गोली मारवाया गया. वही युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सदल बल के साथ पहुंचकर जख्मी युवक से घटना की जानकारी ली. कोई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.