कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
14-Sep-2021 11:29 AM
By Tahsin Ali
PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में बीते 48 घंटे के अन्दर 4 हत्याएं हो चुकीं हैं. इन चारों मामलों में अबतक पुलिस कोई खास कार्रवाई नहीं कर सकी है. लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने सुबह-सवेरे सड़क जामकर खूब बवाल काटा है.

ताजा मामला पुर्णिया सहायक खजांची थाना क्षेत्र के बाड़ीहाट का है जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. यवक का दोष बस इतना ही था कि उसने कुछ नशेड़ियों को नशा करने से मना किया था. फिर क्या था, सभी नशेड़ियों ने मिलकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना में मृतक युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद छापेमारी कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि अभी कई अन्य आरोपी चल रहे हैं. इधर खजांची थाना के मुख्य सड़क को जामकर स्थानीय लोग शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है लेकिन सभी आरोपी घर बंद कर भाग खड़े हुए हैं. इस घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस की टीम कैंप कर रही है.