ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

पटना : शराब के नशे में लोजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बॉडीगार्ड समेत चार लोगों को दबोचा

06-Oct-2021 04:10 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब बिकने की ख़बरें लगातार सामने आती रहती हैं. राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भारी मात्रा में शराब पकड़े भी जाते हैं. लेकिन फिर भी इसकी बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने में पुलिस प्रशासन की तमाम तरकीबें फेल हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. यहां लोजपा के नेता को शराब के नशे में चार लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है.


घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है. कारगिल चौक से शराब के नशे में लोजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जिस नेता को पुलिस ने पकड़ा है, उसका नाम मनीष कुमार है. मनीष के साथ एक डॉक्टर और उसके बॉडीगार्ड को भी पटना पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है.


इन सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने में रखा गया है. थानाध्यक्ष ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अल्कोहल का सेवन पाया गया है. इसकी पुष्टि हो चुकी है. सभी जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.