ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

लुटेरों का पीछा कर रही थी पटना पुलिस, गाड़ी पलटने से थानेदार और 4 सिपाही जख्मी, सब हॉस्पिटल में भर्ती

04-Sep-2021 02:57 PM

PATNA : राजधानी पटना में लुटेरों को पकड़ने के लिए गाड़ी का पीछा कर रही पुलिस की वैन का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. एक्सीडेंट में थानेदार और चार पुलिसवालों को गंभीर चोटे आई हैं. सभी जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


यह हादसा पटना के बिहटा में हुआ है. बिहटा में अपराधी का पीछा करने के दौरान पुलिस गाड़ी रोड एक्सीडेंट का शिकयर हो गई है. जिसमें थाना प्रभारी और 4 सिपाही घायल हो गए हैं. जख्मी हालत में पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बिहटा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी भाग रहे हैं. सूचना के आधार पर बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज अपने दल बल के साथ अपराधी का पीछा करने निकल गये. 


पीछा करने के दौरान जिनपुरा मोड़ के पास बिहटा थाना की जिप्सी सहित दो वाहनों का एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान अचानक जिप्सी का बैलेंस गड़बड़ा गया. जिससे जिप्सी और बोलेरो दुर्घटना का शिकार हुआ. दुर्घटना में थानाध्यक्ष के हाथ में गंभीर चोट आई हैं. साथ ही गाड़ी चालक के सीने में चोट लगी है. सिपाही को भी गंभीर चोटें आई है. सभी घायलों को निजी नर्सिंग होम में एडमिट किय गया है. 


घायलों में बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, ड्राईवर संजीत कुमार, गार्ड रमाकांत कुमार और बिंदु व राहुल शामिल हैं. दुर्घटना के बाद हल्के रुप से जख्मी जवानों ने गंभीर चोट से जूझ रहे सहकर्मियों को अस्पताल लेकर गये. हालांकि इस मामले में कोई अधिकारी अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं.