शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
02-Apr-2021 05:27 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल पहली पत्नी के रहते एक पति को दूसरी महिला से शादी रचाना महंगा पड़ गया. बाहरवाली से शादी रचाने का खामियाजा उसे यूं भुगतना पड़ा कि उसी की घरवाली ने पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया.
मामला पटना जिला के बाढ़ थाना इलाके का है, जहां पत्नी की शिकायत पर पति जेल चला गया. बाढ़ के थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक अनंत पासवान ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचा ली. इस बात से उसकी पहली पत्नी काफी नाराज चल रही थी. जब उसे लगा कि उसका पति हाथ से निकल चुका है तो उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पिछले कुद दिनों से पहली पत्नी के साथ पति के संबंधों में दरार आ गई थी. जिसके कारण पति ने दूसरी औरत से शादी रचा ली, जिसे उसने पसंद किया. लेकिन उसकी पहली बीवी को ये बात नागवार गुजरी और उसने अपने पति को जेल में डलवा दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी के सामने काफी मिन्नतें की लेकिन वह नहीं मानी और उसने पुलिस के पास जाकर पति के इस हरकत की शिकायत कर दी.
बाढ़ के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार की जाएगी. हिंदू विवाह अधिनियम में किसी को पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की अनुमति नहीं है. ऐसा करना दंडनीय अपराध है. पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की वैधता भी नहीं है, लेकिन कई बार मानवीय आधार पर इसमें छूट दे दी जाती है.