ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में अफसर के बेटे को कुख्यात अपराधी की बीवी से हुआ प्यार, रंगरेलियां मनाना पड़ गया भारी

28-Jun-2021 05:16 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरससल एक अफसर के बेटे और एक कुख्यात अपराधी की बीवी की अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है. जेल से निकलने के बाद जब कुख्यात बदमाश अपने घर पहुंचा तो उसे इस बात की भनक लगी कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी अधिकारी के बेटे के साथ है. फिर उसने अफसर के बेटे को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी. 


मामला पटना के गर्दनीबाग थाना का है. यहां शिवपुरी इलाके में एक कुख्यात अपराधी ने एक अधिकारी के बेटे को बांधकर जमकर धुनाई कर दी. जब मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने देखा कि एक युवक को बांधकर रखा गया है और उसके पास एक पिस्टल भी रखी गई है. पुलिस युवक को छुड़ाकर थाने ले आई. पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तब उसने जो कहानी बताई उससे पुलिस भी सकते में आ गई.


जिस युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई है, उसके पिता सचिवालय में अधिकारी हैं. युवक ने पुलिस को बताया कि कुख्यात की पत्नी से उसका प्रेम संबंध है. जब बदमाश जेल से छूटकर निकला तो उसे इस बात की भनक लग गई. युवक ने कहा कि बदमाश को इस बात की जानकारी जबसे हुई है तब से वह उसकी जान के पीछे पड़ा है. 


इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जब कुख्यात अपराधी को उसकी बीवी और अफसर के बेटे के बीच लव अफेयर की जानकारी मिली टी उसने शुरू में 10 लाख रुपये की डिमांड भी की थी. पैसा न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी. इससे परेशान युवक के पिता ने गर्दनीबाग थाने में ही कुख्यात के खिलाफ केस दर्ज कराया था. तब गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने आरोपी कुख्यात को जेल भेज दिया था.