लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
19-Jun-2021 10:10 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना से मॉब लिंचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बाइक सवार एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने की बात सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र की है, जहाँ लालपुरा गांव के पास हुए रोड एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान विक्रम केवट के रूप में की गई है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है की विक्रम केवट मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था. इस दौरान उसकी बाइक किसी से टकरा गई.
स्थानीय लोगों ने विक्रम केवट को पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. उसे इतना पीटा गया कि आखिरकार उसकी सांस टूट गई. विक्रम ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. उधर दूसरी ओर विक्रम की मौत के बाद उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.