BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
29-Sep-2021 10:33 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार की राजधानी में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बीते दिन बख्तियारपुर में निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने आज सुबह-सवेरे एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी है. मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना सिटी के दिदारगंज थाना इलाके की है. यहां कोठिया में अपराधियों ने एक कपडा व्यापारी की हत्या कर दी. बदमाशों ने बुधवार को सुबह-सवेरे इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान रोहन कुमार उर्फ दिनेश के रूप में की गई है, जो कपड़ा का कारोबारी बताया जा रहा है. इस वारदात सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
गौरतलब हो कि बीते दिन पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तेजाबीघा गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. युवक की पहचान तेजाबीघा निवासी स्वर्गीय कैलाश राय के 38 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई. अजीत कुमार अथमलगोला पीएचसी में निजी गार्ड के पद पर काम करता था. वह गांव में ही भोज खाकर अपने घर लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी.
बख्तियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्वजनों के अनुसार भूमि विवाद में हत्या की गई है. युवक के सीने में दो गोली मारी गई है. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.