ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

जेल में करवटें बदलकर रात काट रही खुशबू, चार दिन बाद डॉ. राजीव से मिली, पति-पत्नी ने एक-दूसरे को खूब बुरा-भला कहा

27-Sep-2021 12:43 PM

PATNA : राजधानी पटना में जिम ट्रेनर गोलीकांड मामले में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जिम ट्रेनर विक्रम सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रचने और फायरिंग करने के आरोप में डॉ राजीव कुमार सिंह और उसकी खुशबू सिंह, खुशबू का पुराना आशिक मिहिर सिंह, कांट्रेक्ट किलर अमन, आर्यन और शमशाद को बेऊर जेल में अलग-अलग वार्ड में रखा गया है.


जो ऐशो आराम डॉ राजीव कुमार सिंह और उसकी पत्नी खुशबू सिंह को बाहर में मिल रहा था, जेल में वो सारा सुकून छिन गया है. कहा जा रहा है कि जेल में खुशबू को न तो नींद आ रही है और न ही उसे चैन मिल रहा है. करवटें बदलने में ही खुशबू रात कट रही है. रविवार को प्रावधान के तहत डॉ. राजीव और उनकी पत्नी खुशबू की जेल अधीक्षक कार्यालय में मुलाकात कराई गई. जेल सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान आमना-सामना होने पर दोनों एक-दूसरे को कोसते रहे और एक दूसरे को दोनों ने खूब बुरा-भला कहा.


news image


डॉ राजीव कुमार सिंह और उसकी पत्नी खुशबू सिंह की मुलाकात के बाद दोनों को फिर से अलग-अलग वार्डों में भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस की ओर से एक और नई जानकारी साझा की गई है. पुलिस की मानें तो डॉ. राजीव और उनकी पत्नी खुशबू के बीच भी मनमुटाव था. एक साल पहले ही दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ था. लड़ाई के बाद खुशबू बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंच गई थी. एफआईआर दर्ज कराने के लिए दोनों के बीच में घंटों थाने में हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था.


news image


गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार को जिम ट्रेनर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पटना के मशहूर फिजियोथेरेपिस्ट राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के साथ-साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इन 6 लोगों में खुशबू का एक पुराना आशिक मिहिर सिंह भी शामिल था. जिसने इस हमले में मुख्य भूमिका निभाई है. खुशबू सिंह अपने पुराने आशिक मिहिर के साथ इस बड़ी वारदात की साजिश रची और प्रेमी विक्रम को ठिकाने लगाने की पूरी प्लानिंग सेट की.


news image


पटना पुलिस मिहिर के चचेरा भाई सूरज और विकास नाम के अपराधी को भी तलाश रही है. कदमकुआं थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के बारे में अहम सुराग मिले हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. पटना पुलिस के मुताबिक पेटी कॉन्ट्रैक्ट किलर अमित ने अपने दोस्त सरफराज, रोहित और दो साथियों का विक्रम को गोली मारने के लिए इस्तेमाल किया. हत्या करने के उद्देश्य से 18 सितंबर को उसके ऊपर सुबह-सुबह गोलियां बरसाई गई. 


news image


पुलिस की जांच में पता चला कि खुशबू ने साजिश रचने के लिए पांच साल पुराने दोस्त मिहिर का सहारा लिया. उसी ने कांट्रैक्ट किलर तक पहुंचाया था. मिहिर सिंह ने विक्रम को मारने का ठेका कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिया और वारदात के बाद ही मिहिर दिल्ली फरार हो गया. उसके परिवार पर जब दबाव पड़ा तो वो गुरुवार को वापस पटना लौटा. जैसे ही वह शाम 5 बजकर 20 मिनट की फ्लाइट से आया था. पुलिस ने मिहिर को भी गिरफ्तार कर लिया था.


news image


आपको बता दें कि पिछले दिनों पुलिस के हाथ एक तस्वीर लगी थी. फोटो में जिम ट्रेनर विक्रम सिंह और आरोपी डॉ राजीव कुमार सिंह की पत्नी खुशबू सिंह कार में बैठे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों एक साथ कार में बैठे घूमते नजर आ रहे हैं. वहीं इससे पहले एक महिला का ऑडियो वायरल हुआ था. ऑडियो में महिला जिम ट्रेनर को भद्दी भद्दी गालियां देते सुनाई पड़ती है. साथ ही ऑडियो में जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी. जिसपर घायल जिम ट्रेनर की पत्नी और परिजनों ने दावा किया था कि फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर राजीव कुमार सिंह की पत्नी खुशबू सिंह का ऑडियो है.


news image


गौरतलब हो हो कि 18 सितंबर को पटना के कदमकुआं में जिम ट्रेनर विक्रम सिंह राजपूत को शूटरों ने 5 गोली मार दी थी. जिसमें शक के आधार पर पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया था. जिम ट्रेनर विक्रम सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि "डॉक्टर राजीव सिंह को जिम सिखाने जाता था. वहां मैम से बातचीत शुरू हो गई. मुझे कुछ ठीक नहीं लगा तो कुछ समय बाद ही उनके पास से हटना चाहता था. छोड़ना चाहा तो मुझे वो ब्लैकमेल करने लगी. कभी सुसाइड कर लेंगे तो कभी कुछ और. धीरे-धीरे वहां से हटते चला गया." विक्रम ने बताया कि "खुशबू सिंह मेरे साथ जबरदस्ती रिलेशन में रहना चाहती थी. मैं ऐसा नहीं चाहता था. मुझे ब्लैकमेल किया गया. उन्होंने कहा कि घर पर जाकर हंगामा कर देंगे. डर के कारण हम उनके साथ रहे. मेरे जिम में आकर एक-एक महीना बैठी रहती थीं. मैंने राजीव सर को दो बार फोन करके बताया. उनको कहा कि सर मैम मुझे परेशान करती हैं. मगर उन्होंने कहा कि सबूत लेकर आओ तो फिर देखते हैं."


news image


जिम ट्रेनर विक्रम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि "खुशबू मेरे साथ जबरदस्ती रिलेशन में रहना चाहती थी. मैं ऐसा नहीं चाहता था. जब हम छोड़ दिए तो वो बोली कि जो मैने पैसा खर्चा किया है, वो तुम मुझे लौटाओ. उतना अमाउंट जो एक साल या तीन साल में जो खर्च किया, वह एक बार में लौटाना पॉसिबल नहीं है. हमने अपना गाड़ी और फोन बेचकर भी लौटाया. हमने कुछ कैश दिया था, बाकी पेमेंट हम उनके हसबेंड डॉ. राजीव कुमार सिंह के अकाउंट में डाल दिए. कुल 85 हजार रुपए लौटा चुके हैं. जब ये रुपए लौटा दिए तो पूछे थे कि अब कोई दिक्कत नहीं है न, तो खुशबू ने कहा था- नहीं."