लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
21-Jul-2021 08:05 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र की है. यहां शिकारपुर ओवर ब्रिज के पास बेखौफ अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान हुमाद गली के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी पिंकू कुमार (35) के रूप में की गई है.

इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि कपड़ा व्यवसायी पिंकू कुमार शिकारपुर ओवर ब्रिज के पास चाय की दुकान पर खड़ा था. इस दौरान किसी बात को लेकर पिंकू का किसी के साथ विवाद हो गया. जिसे लेकर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है. पुलिस ने बताया कि किस बात को लेकर यह विवाद हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा.