ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / नियोजित शिक्षकों के लिए नीतीश कुमार ने किया बड़ा एलान, बोले.. जल्द मिलेगी...

नियोजित शिक्षकों के लिए नीतीश कुमार ने किया बड़ा एलान, बोले.. जल्द मिलेगी सेवा शर्त की सुविधाएं

15-Aug-2020 11:45 AM

PATNA: गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम नीतीश ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को जल्द ही सेवा शर्त की सुविधाएं मिलेगी. इसकी जल्द ही घोषणा हो जाएगी. 

मिलेगी कई सुविधा

लागू होने के बाद नियोजित शिक्षकों को ईपीएफ और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसके अलावा 33916 शिक्षकों को बहाली होगी. सीएम ने कहा कि 2005 में एनडीए सत्ता में आई थी. तब बिहार बदहाली के दौर से गुजर रहा था. बच्चे और लड़कियां स्कूल तक नहीं पहुंच पाती थी. लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है. लड़कियों के लिए हमने साइकिल और पोशाक योजना शुरू की और लोगों से आग्रह किया कि बच्चों को स्कूल भेजें. बच्चियों के पढ़ने से बड़ा असर बिहार में दिखा.

चुनाव में मिलेगा फायदा

इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. उससे पहले ही नीतीश कुमार की कोशिश की नियोजित शिक्षकों की मांगों को पुरा कर इसका फायदा चुनाव में उठाया जाए. शिक्षकों की मुद्दा को लेकर बिहार की बाकी पार्टियां भी शिक्षकों पर डोरा डालते रहती है. ऐसे में नीतीश ने इसका फायदा उठाने की तैयारी में जुट गए हैं.