ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / बिहार के नेताओं की बढ़ गयी धड़कने; झारखंड के रुझानों से NDA में...

बिहार के नेताओं की बढ़ गयी धड़कने; झारखंड के रुझानों से NDA में बेचैनी, महागठबंधन की बल्ले-बल्ले

23-Dec-2019 12:38 PM

PATNA : झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। वहीं सत्ताधारी बीजेपी अब पिछड़ती नजर आ रही है। झारखंड चुनाव के नतीजों के बीच बिहार के नेताओं की बेचैनी बढ़ी हुई है।

झारखंड के चुनाव परिणाम का इंतजार बिहार के तमाम राजनीतिक दल बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम एक ओर जहां प्रतिष्ठा का सवाल है तो वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखा जा सकता है। बिहार में लोकसभा का चुनाव एनडीए ने भले ही एक होकर लड़ा हो, लेकिन झारखंड में बीजेपी-जेडीयू और एलजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। वहीं महागठबंधन वहां एकजुट होकर चु्नाव लड़ा है।

बिहार में अलग-अलग सुर-ताल लेकर चल रहे महागठबंधन के संबंधों पर भी झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर पड़ेगा। इन नतीजों के बाद अगर महागठबंधन को बढ़त मिलती है तो इसमें जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव का प्रयोग ही सफल नहीं होगा, बल्कि तेजस्वी पर बिहार में अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलने का दबाव भी बढ़ेगा।

झारखंड चुनाव परिणाम को लेकर सबसे ज़्यादा बेचैनी बिहार बीजेपी में है। पार्टी नेता नंदकिशोर यादव, जो झारखंड में बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी भी हैं। उन्होंने दावा किया था कि यहां तो जीत भाजपा की ही होगी।लेकिन इससे उलट झारखंड में बीजेपी के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है। हालांकि बीजेपी की सहयोगी जेडीयू  ने पहले ही कहा था कि झारखंड के परिणाम का कोई असर बिहार पर नहीं पड़ेगा। मंत्री श्याम रजक ने भी कहा था कि झारखंड और बिहार के चुनावी एजेंडे और परिस्थिति अलग-अलग हैं, उसका उतना असर बिहार पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि बिहार में हमारे पास नीतीश कुमार जैसा नेतृत्व है और जनता उनके नाम पर वोट देती है।