Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
02-Jul-2021 08:59 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार के नवादा में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र की है. यहां तरौनी गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. इस घटना में तीन लोग जख्मी है. घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई वीरेन्द्र पासवान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. बताया जाता है कि घटना में एक व्यक्ति को गोली पैर में लगी है,वही एक महिला को गड़ासा से हाथ काट दिया गया है. उसका हाथ का दाहिना कलाई अलग हो गया है. इसके अलावा एक लड़की का माथा फटा है.
मिली जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी विशेश्वर चौहान का 46 वर्षीय पुत्र श्री चौहान, वही हाथ कटा महिला फौदारी चौहान का 45 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी के अलावा फौदारी चौहान की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी का माथा फटा हुआ है. जख्मी अवस्था मे इलाज के लिए सीएचसी नारदीगंज में दाखिल कराया गया.
मामले के सूचना मिलते ही एसआई श्याम कुमार पांडेय सीएचसी पहुँचकर जख्मी व्यक्ति से मिलकर घटना की जानकारी लिया. घटना के पीछे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद बताया जा रहा है. यह विवाद गांव के निरंजन चौहान बनाम दिलीप चौहान, कमलेंन चौहान समेत अन्य के बीच हुआ.
थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया मामले की जानकारी मिली है. पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया है. अभीतक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं आया है. आवेदन मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा.