Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
09-Aug-2021 09:36 AM
NAWADA : बिहार में शराबबंदी के बावजू भी शराब बिक्री की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है. यहां शराब माफियाओं ने एक महिला की हत्या कर दी है. शराब बिक्री का विरोध करने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. यहां केनासराय गांव में शराब के धंधे का विरोध करने पर शनिवार की रात महिला की पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला की पहचान गिरिजा देवी के रूप में की गई है, जो केनासराय गांव के रहने वाले अर्जुन चौधरी की पत्नी बताई जा रही है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित चंद्रिका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना को लेकर पुलिस ने हालांकि शराब बिक्री के विरोध में वारदात से अंजाम देने से इनकार किया है. पुलिस के अनुसार हत्या भूमि विवाद में की गई है. जबकि मृतक महिला गिरिजा देवी के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि उसकी मां घर के दरवाजे के पास शराब की बिक्री किए जाने का विरोध करती थी.
उसने बताया कि चंद्रिका चौधरी दरवाजे के पास शराब की बिक्री करता है. रात में भी मां ने उसे शराब बेचने से मना किया. इस पर वह उलझ गया. इसके बाद घर गया और लाठी-गड़ासा लेकर आ गया. साथ में उसके स्वजन मनीष कुमार और निकेश कुमार भी थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है.