ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / बिहार : शादी के बाद पहली बार मायके गई पत्नी, वहां से बॉयफ्रेंड...

बिहार : शादी के बाद पहली बार मायके गई पत्नी, वहां से बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार, पति का रो-रोकर बुरा हाल

05-Aug-2021 04:20 PM

NAWADA : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक नवविवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. पत्नी के गायब होने के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल गया है. लड़की के परिजनों ने थाने में इस घटना की शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला बिहार के नवादा जिले का है. यहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. बताया जा रहा है कि अभी कुछ ही दिन पहले उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद वह पहली बार रस्‍मअदायगी के लिए अपने मायके गई. लेकिन मायके से वह अचानक गायब हो गई. फिर पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. जब इस घटना की सूचना उसके पति को मिली तो वह दंग रह गया और रोने-पीटने लगा.


इस घटना को लेकर लड़की की मां ने गोविंदपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. उन्होंने आरोपी युवक के ऊपर अपहरण का मामला दर्ज कराया है. लड़की के घरवालों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुंदन कुमार ने लड़की का अपहरण किया है. लेकिन गांव वालों का कहना है कि कुंदन और युवती का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था. इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को थी, बावजूद इसके उसकी जबरन शादी करवा दी.


लड़की की मां का कहना है कि युवती शौच के लिए बाहर गई थी. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के कुंदन कुमार ने उसे किडनैप कर लिया. इस घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती बालिग है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.