पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
24-Apr-2021 10:25 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार के नवादा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई है. नाइट कर्फ्यू के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक महिला के घर में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है, जहां बुधौली गांव में शौच करने गई एक महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से काटकर महिला को मौत के घाट उतारा गया है. जानकारी मिली है कि महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी. हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक महिला की पहचान टीपू रजक की 55 वर्षीय पत्नी शुशीला देवी के रूप में कई गई है. मृतक महिला के बेटा ने बताया कि उसकी मां शौच के लिये गई थी. शौच के बाद लौट कर चापाकल के पास हाथ पैर धो रही थी. तभी किसी ने पीछे से तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल में शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अभिरक्षा में मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है.