शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
18-Mar-2021 07:30 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब के धंधेबाज धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पुलिस ने कपड़ा की फैक्ट्री में शराब के गोदाम का खुलासा किया है. भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है.
होली के पहले शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिले के एसपी को कड़ी निर्देश जारी कर रखा है. जिसके बाद से पुलिस सक्रिय है दिख रही है. शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू रखने के लिए सभी थानों में मद्य निषेध पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. नालंदा जिले के दीपनगर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कपड़ा फैक्ट्री से 2614 बोतल विदेशी शराब के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया.
बिहारशरीफ सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार स्थित सृजन कोल्ड स्टोरेज के समीप गोरेलाल महतो उर्फ सीताराम सिंह के मकान में संचालित कृष्णा हॉजरी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में छापामारी करते हुए 2614 बोतल पंजाब और हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद किया. 3 मोबाइल फोन, बैंक खाता, दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद मकान को सील करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
गिरफ्तार अभियुक्त शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिया चक गांव निवासी गोरेलाल महतो उर्फ सीताराम सिंह और इसकी पत्नी सुलेखा कुमारी है, जो दीपनगर में दो मंजिला मकान बनाकर कृष्णा हॉजरी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री संचालित करते थे. इसी की आड़ में दोनों अवैध शराब का कारोबार भी कर रहे थे.