लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
16-May-2021 07:17 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां नशे की हालत में मुखिया के भाई ने एक शख्स को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नालंदा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मुखिया के भाई की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
घटना नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके की है, जहां इब्राहिमपुर गांव में नशे की हालत में मुखिया के भाई ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया.घायल युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पी एमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि मुखिया का भाई गौतम कुमार शराब के नशे में धुत था और किसी बात को लेकर ललित से विवाद हुआ. उसके बाद उसने ललित के पेट में गोली मार दी. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.

गंभीर हालत में जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल यह गोलीबारी की घटना क्यों घटी इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.