Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
09-May-2024 10:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए अबतक 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। इन तीन चरणों के चुनाव में जहां एनडीए की तरफ से तमाम बड़े नेता बिहार आकर चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं और लोगों को रिझाने में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के अलावा कोई बड़े नेता नजर नहीं आए। सबसे बड़ी बात है कि बिहार में अबतक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता बिहार में अधिक समय नहीं दे पा रहा है। राहुल गांधी भागलपुर आए भी तो महज 20 मिनट में ही निकल गए। राहुल ने कैंडिडेट का भाषण तक सुनना मुनासिब नहीं समझा।
दरअसल, बिहार में कांग्रेस के सांसद महागठबंधन के दूसरे घटक दल भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल जो वस्तुस्थिति है, उसके मुताबिक इन दोनों के पास बिहार के लिए समय नहीं है। बिहार में अबतक राहुल की एकमात्र सभा हुई है और आगे छठे चरण से पहले उनकी जनसभा होने की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चौथे और पांचवे चरण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा के लिए दूसरी बार बिहार आने वाले हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तरी राज्यों से ही फुर्सत नहीं है। इन राज्यों में उन्होंने इतनी जनसभाएं की हैं कि उनके लिए बिहार आना संभव नहीं है। जबकि बिहार में कांग्रेस 9 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ रही है और इसके कई कैंडिडेट पहली बार चुनाव मैदान हैं। इसके बाबजूद राहुल और प्रियंका बिहार में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
बताते चलें कि बिहार में महागठबंधन के तहत कांग्रेस मात्र 9 संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ रही है। उनमें से एक भागलपुर में राहुल गांधी की जनसभा हुई है। जहां दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न हुआ है। दूसरे चरण में कांग्रेस के खाते की तीन सीटों पर चुनाव हो जाने के बाद उसकी दावेदारी चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर है।
यहां जो कैंडिडेट मैदान में हैं, वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाबजूद यहां राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की कोई जनसभा नहीं होने वाली है। इसके बाद 5वें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर में चुनाव लड़ रही है। पहले ऐसी संभावना थी कि यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बिहार में कई जनसभाएं हो सकती हैं। लेकिन अब यहां राहुल गांधी के आने की संभावना न के बराबर है।