ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने गए प्रेमी की हत्या, लड़की के घरवालों ने प्राइवेट पार्ट काट डाला, गुस्से में लड़के वालों ने प्रेमिका के दरवाजे पर जलाई लाश

24-Jul-2021 07:14 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घरवालों बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यहां तक कि प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को भी उन्होंने काट दिया और तब तक उसे रॉड और लाठी-डंडे से पीटते रहे जब तक की उसकी सांस न उखड़ गई. युवक की मौत के बाद गुस्साए उसके घरवालों ने उसकी लाश को प्रेमिका के घर के बाहर उसके दरवाजे पर जला दिया.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की है. यहां रेपुरा रामपुर साह गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार के बेटे सौरभ कुमार (22) के रूप में हुई है घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा कि सौरभ सोनबरसा गांव की रहने वाली एक लड़की से काफी दिनों से प्यार करता था. शुक्रवार देर रात लड़की से मिलने को सौरभ उसके घर गया था.

news image


इस दौरान लड़की के घरवालों ने सौरभ को रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रेमिका के घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने युवक को पूरी रात बेरहमी से पीटा और फिर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट को काट डाला. इसके बाद सुनियोजित तरीके से युवक को अस्पताल पहुंचा दिया. परिजनों को सूचना दे दी और वहां से फरार हो गए. गंभीर स्थिति में उसे ब्रहमपुरा के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.


news image


सूत्रों का कहना है क‍ि यह सारी घटना युवती के सामने घटी. दोनों के बीच काफी पुराना संबंध था. हमेशा एक दूसरे से म‍िलते जुलते रहते थेे, लेक‍िन युवती के घर जाकर म‍िलना उसके घर वालों को अच्‍छा नहीं लगा और इतनी बड़ी घटना के अंजाम दे बैंठे. ये भी चर्चा है कि उसे साजिशन बुलाकर हत्या की गई है.


news image


युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. मृतक युवक के घरवालों ने उसकी डेड बॉडी को प्रेमिका के घर के सामने उसके दरवाजे पर जलाया. इस घटना के बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.


news image


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कांटी थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि सोनबरसा गांव की एक लड़की से सौरभ प्रेम करता था, उसी के परिजन ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि मारपीट के क्रम में सौरभ के नाजुक अंगों पर काफी चोट लगी थी. प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई है. परिजन के बयान का इंतजार है. अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. उन्होंने कहा कि एहतियातन पुलिस बल इलाके में गश्त लगा रही है.