ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार: प्रेमी ने प्रेमिका के साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध, दबाव में निकाह किया लेकिन हिंदू रीति-रिवाज से नहीं कर रहा शादी

17-Oct-2021 04:48 PM

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है. एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाकर शादी से इनकार कर रहा है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह नहीं कर रहा. इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की है. यहां एक गांव में प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि दोनों बालिग हो गए हैं. लेकिन वह शादी से मना कर रहा है. बताया आज रहा है कि काफी दबाव के बाद आरोपी युवक ने पंचायत के हस्तक्षेप के बाद निकाह किया. लेकिन लड़की चाहती है कि हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह हो. मगर वो मुकर रहा है.


प्रेम प्रसंग में बेवफाई का यह मामला अब थाने तक पहुंच गया है. लड़की ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. लड़की ने थाने में कहा है कि हम दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं. बॉयफ्रेंड ने कई सालों तक यौन शोषण किया है. वह शादी का झांसा देता था और संबंध बनाता था. कई बार हमारे बीच शारीरिक संबंध बन चुके हैं.


औराई के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यौन शोषण का मामला है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. आरोपी लड़के का कहना है कि प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया है.