पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
17-Apr-2021 10:08 PM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स महिला प्रोफेसर का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. महिला प्रोफेसर के ऊपर शादी का दबाव बनाकर आरोपी युवक उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां शहर के एक कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर ने अपने प्रेमी के ऊपर अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला प्रोफेसर यूपी के वाराणसी की रहने वाली बताई जा रही है, जिसका एक बच्चा भी है. महिला प्रोफेसर का कहना है कि साल 2012 में मुंबई के एक कारोबारी से उनकी शादी हुई थी. ससुरालवालों के रवैये से वह डिप्रेशन में चली गई थीं. इस बीच जब वह गर्भवती हो गईं तो अपने पिता के साथ वाराणसी चली आईं. इसके बाद एक बेटे को जन्म दिया.
पीड़ित महिला प्रोफेसर का कहना है कि जब वह वाराणसी चली आई थीं तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई शुरू की. बीएचयू में पढ़ने के दौरान ही उनकी मुलाकात एक युवक से हुई. जिसे वह अपना दिल दे बैठीं. उस प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बना लिया. फिर उसने इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये भी ऐंठ लिए.
इस मामले को लेकर पीड़ित महिला प्रोफेसर ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने पटना के फुलवारी के रहने वाले सैयद बाबर इमाम को आरोपी बनाया है. महिला प्रोफेसर का कहना है कि आरोपी सैयद बाबर इमाम शादी करने का दबाव बना रहा है. शादी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है. इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.