ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

मुजफ्फरपुर में लूट, अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम

20-Apr-2021 06:54 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR :  बिहार में कोरोना काल के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हथियार के बल पर लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है.


वारदात मुज़फ्फरपुर जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां एमएसकेबी कॉलेज के समीप ऑटो पर बैठ कर नानी घर जा रहे एक युवक से 80 हजार रुपये लूट लिए गए. बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. रुपये लूटने के बाद अपराधी बनारस बैंक चौक की ओर भाग निकले.


लूट की इस घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस छानबीन शुरू कर दी. पीड़ित युवक वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के राहरदियरा गॉव निवासी अशोक कुमार के पुत्र अनिकेत कुमार है, जो वर्तमान में आमगोल स्थित एक मुहल्ले में किराए के मकान पर रहते है. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अनिकेत मंगलवार की दोपहर पंकज मार्केट स्थित एसबीआई शाखा से ट्रैक्टर खरीदने को लेकर पैसे निकाल ऑटो में बैठ मुशहरी स्थित नानी के घर जा रहे थे.


इसी क्रम में एमएसकेबी कॉलेज के समीप एक पल्सर बाइक सवार दो बदमास बैग छीनकर बनारस बैंक की ओर भाग निकले. शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तब तक बदमास भाग निकले थे. घटना के संबंध में पीड़ित अनिकेत ने बताया कि दोनों युवक मास्क लगाए हुए थे जिससे चेहरा सही ढंग से नहीं दिख पाया.


उन्होंने बताया कि बैग में रखे 80 हजार नगदी सहित कई अन्य सामान थे, जिसे बाइक सवार छीनकर भाग निकले. जिसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत नगर थाना में की है. मुजफ्फरपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.