बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
15-Oct-2021 08:41 AM
MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से सामने आ रही है जहां कुछ बदमाशों ने वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने यह भी बताया है कि वृद्ध महिला की हत्या इसलिए की गई क्योंकि आरोपी अक्सर मृतका की पोती से छेड़खानी करता था. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई.
मामला धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग गांव की है. मृतका की पहचान 70 वर्षीय वृद्ध महिला कैली देवी के रूप में कि गई है. परिजनों ने पड़ोस के ही सारोबाग निवासी संजय चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहु प्रेमा देवी ने बताया कि संजय चौधरी बेटी के साथ अक्सर छेड़खानी करता था.
घटना के दिन मृतका घर की छत पर सो रही थी. उसी दौरान छत से संजय चौधरी बुरी नीयत से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी सास की नींद खुल गई. जब वह घर में प्रवेश करने से रोकने लगी तो संजय चौधरी ने सास का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. बेटी जब सुबह छत पर गई तो अपनी दादी कैली देवी को मृत पड़ा देखकर रोने लगी. लोगों ने देखा कि सास छत पर फर्श पर मरी पड़ी थी. आशंका है कि संजय चौधरी ने ही सास की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला के गले पर जख्म के निशान थे.
मौके पर पहुंची धरहरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की. इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत संदेहास्पद लग रहा है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.