सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-Nov-2021 11:29 AM
MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहाँ कासिम बाजार के आमगाछी टोला में बदमाशों ने आज सुबह एक सीआईएसएफ के जवान की पत्नी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है.
आपको बता दें कि बदमाशों ने जवान की पत्नी के सिर में तीन गोली मारी है जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस जांच करने पहुंची है. सुबह में हुई इस घटना के बाद आमगाछी टोला में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीँ पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पुराना विवाद बता रही है. बता दें कि महिला का पति रवि कुमार धनबाद में सीआइएसफ का जवान है.
घटनास्थल से तीन कारतूस और चार खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या में शामिल बदमाशों का अभी पता नहीं चल सका है. हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार के अनुसार दीपिका अपने ससुराल आमगाछी में सास, देवर और आठ वर्षीय बच्ची के साथ रहती थी.
मिली जानकारी के मुताबिक जवान की पत्नी दीपिका शर्मा का मायका हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहची गांव में है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 2017 में महिला अपने मायके में थी. उस वक्त भी महिला को गोली मारी गई थी. लेकिन उस घटना में महिला बच गई थी. महिला के बयान पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था. वहीं 4 साल बाद महिला पर उस वक्त फिर से हमला हुआ है जब वह सुबह घर के आँगन में स्थित शौचालय में शौच के लिए जा रही थी. तभी घर की चारदीवारी फाँदकर बदमाशों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दे दिया.