ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार : DM के सामने पॉकेट गर्म करना पड़ा भारी, साहब के साथ...

बिहार : DM के सामने पॉकेट गर्म करना पड़ा भारी, साहब के साथ लगी नोटों की मोटी गड्डी, तीन कर्मचारी गए जेल

25-Aug-2021 04:02 PM

PATNA : इस वक़्त एक ताजा खबर बिहार के मुंगेर जिले से सामने आ रही है. मुंगेर के डीएम नवीन कुमार ने रिश्वत लेते तीन कर्मी और एक दलाल को गिरफ्तार किया है. इन चारों को जेल भेज दिया गया है. जिलाधिकारी ने इनके पास से नोटों की गड्डी बरामद की है.


मुंगेर के डीएम नवीन कुमार ने अभिलेखागार के तीन कर्मियों को जेल भेजा है. बताया जा रहा है कि जमीन के कागजात देने के लिए ये लोग पैसे की लेन-देन करते थे. रिश्वतखोरी और दलाली की सूचना पर डीएम नवीन कुमार ने समाहरणालय के पास स्थित अभिलेखागार कार्यालय का औचक निरीक्षक किया और इस दौरान दो सरकारी कर्मी संजय कुमार और रामनारायण दास को रंगेहाथ दबोच लिया. इनके साथ ललन कुमार और शिशिर कुमार भी पकड़ा गया, जो इनके साथ घूसखोरी में शामिल थे. 


शुरूआती जानकारी के मुताबिक डीएम नवीन कुमार ने इनके पास से 24 हजार 630 रुपया नगद के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पकड़ा. औचक निरीक्षण के क्रम में कई सरकारी कर्मी और दलालों के पास हजारों रुपये नगद और जमीन संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद किये गये. जबकि उनके पास से बहुत सारे पुर्जा भी बरामद से किये गये. 


कर्मचारी और दलाल बरामद रुपये की भी जानकारी नहीं दे सके. जिसके बाद डीएम के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस को बुलाया गया और चारों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में डीएम के निर्देश पर सदर अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद बैठा के आवेदन पर कोतवाली थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.