Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी
05-Aug-2021 02:31 PM
MUNGER : बिहार के मुंगेर में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने बर्बरता की हदें बार करते हुए बच्ची की एक आंख भी निकाल ली. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी थाना क्षेत्र में 8 साल की एक बच्ची का शव नदी किनारे क्षत-विक्षत स्थिति में पाया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों ने रेप का सबूत छिपाने के लिए बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. इतना ही नहीं बच्ची की दाहिनी आंख भी निकाल ली गई है. बच्ची के शव के दोनों हाथों की अंगुलियों को भी कुचल दिया गया.
लोगों ने बताया कि मृत बच्ची अपने पिता के साथ गंगा घाट आई थी. उसके पिता उसे घर भेजकर खुद मछली मारने चले गए थे. वहीं जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं आई तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन बच्ची का कहीं पता नही चला. आज सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ.
शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव देखने पर लग रहा था कि बच्ची से दुष्कर्म कर सबूत छिपाने के लिए हत्या की गई है. घटना स्थल पर खून के धब्बे भी मिले.
इस मामले पर मुंगेर एसपी जगन्नाथ जला रेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस दोषियों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है. आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.