ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, 2 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार

18-Mar-2021 09:22 PM

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी में बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मार दिया है. दुकान बंद करके घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने निशाना बनाया है. बदमाश उससे गहने और रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मोतिहारी पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी की है, जहां पहाड़पुर इलाके में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मार दिया है. बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. इस दौरान दक्षिणी नोनेया पंचायत के तिवारी टोला के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मार दिया और उनसे 2 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख कैश लूटकर फरार हो गए. 


बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं. जख्मी स्वर्ण व्यवसायी का नाम अतिउल्लाह मंसूरी बताया जा रहा है. वे इनरवाभार गांव के निवासी हैं. जब वे पड़ोस के जगदीशपुर चौक पर आभूषण की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे तब बदमाशों ने उनपर हमला किया. मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.