Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
27-Sep-2021 05:15 PM
PATNA : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला शिक्षक ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है. मृतक महिला शिक्षक की मां ने स्कूल के प्रिंसिपल और संचालक पर प्रेम प्रसंग में यौन शोषण करने और फिर बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का है. यहां प्रेमी से प्यार में धोखा मिलने पर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने खुदकुशी कर ली है. घटना को लेकर युवती की मां ने अरेराज योगियाड के रहने वाले एक निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल बिंटू मिश्रा पर बड़ा आरोप लगाया है. मृतक शिक्षिका की मां का कहना है कि आरोपी शख्स तुरकौलिया चौक स्थित एक स्कूल का संचालक है.
छतौनी पुलिस को दिए आवेदन में मृतका की मां ने बताया कि बिंटू उसके घर पर गया था और उसकी बेटी को दस हजार हर महीने वेतन तय कर स्कूल में पढ़ाने के लिए बात किया था. इसके बाद जनवरी 21 से उसकी बेटी आरोपित के स्कूल में पढ़ा रही थी.इसी दौरान उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर उसका यौन शोषण करने लगा. जब युवती ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद हरसिद्धि थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी प्रिंसिपल बिंटू मिश्रा को पुलिस तलाश रही है.