ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / मोतिहारी में दिनदहाड़े बमबाजी, दो लोग घायल, धमाके की आवाज से दहशत में...

मोतिहारी में दिनदहाड़े बमबाजी, दो लोग घायल, धमाके की आवाज से दहशत में लोग

18-Oct-2021 10:50 AM

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद में दो भाइयों ने एक दूसरे पर बम से हमला कर दिया. इस हमले में उनकी बहन भी चपेट में आ गई. आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


मामला मलाही थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है. यहां दो भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर बम से हमला कर दिया. हमले में भाई के साथ एक बहन भी जख्मी हो गई. दोनों को अरेराज रेफरल अस्पताल से इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है. 


मिली जानकारी के अनुसार, आपसी हिस्सेदारी को लेकर पुरंदरपुर गांव में शत्रुघ्न प्रसाद और मनोज प्रसाद के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें शत्रुघ्न प्रसाद ने अपने सगे भाई मनोज प्रसाद पर बम से हमला कर दिया. मां को देखने आई बहन रीना देवी भी जख्मी हो गई. मनोज प्रसाद को पीठ वऔर रीना देवी को पैर में बम का छरा लगा है.


इस घटना की जानकारी देते हुए मलाही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर बम से जानलेवा हमला किया है. शत्रुधन प्रसाद पहले मर्डर केस में जेल भी जा चुका है. वह आपराधिक छवि का व्यक्ति है. अरेराज एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि उनकी जन वितरण की दुकान पिता के नाम से थी. उनकी मौत के बाद मां के नाम से दुकान हुआ, जिसे मनोज ही चलाता था, दोनों भाई के बीच आपसी हिस्सेदारी को लेकर विवाद है.