ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

मधुबनी में पुलिस पर जानलेवा हमला, आक्रोशित लोगों ने की रोड़ेबाजी, कई पुलिसवाले घायल

18-Apr-2021 09:54 PM

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. अतिक्रमण हटाने गई पुलिस की टीम पर आक्रोशित लोगों ने ईंट-रोड़े और पत्थर से हमला किया है. इस हमले में कई पुलिसवालों के घायल होने की सूचना मिल रही है. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मधुबनी जिले के नीपट्टी थाना इलाके की है, जहां उच्चैठ चौक पर अतिक्रमण खाली करवाने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने जानलेवा  हमला किया. इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उच्चैठ गांव में दस डिसमिल सार्वजनिक जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई पान और अन्य दुकानों के अलावा घरों को हटाने का आदेश दिया था. जिसे अतिक्रमण मुक़ात कराने पुलिसवाले पहुंचे थे. इससे लोग काफी ज्यादा आक्रोशित थे और उन्होंने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. 


बताया है रहा है अतिक्रमण खाली कराने के लिए पुलिस की टीम जो जेसीबी मशीन लेकर गई थी, उसे भी निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हमले में कई पुलिसवाले घायल भी हो गए हैं. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में माहौल काफी खराब है.