ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार के मजदूर की HP में गोली मारकर हत्या, अगले साल होनी थी बेटी की शादी; जानिए क्या है पूरा मामला

13-Dec-2023 09:32 AM

By First Bihar

NARKATIYAGANJ : बिहार के पश्चिम चंपारण में आज हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। यहां के नरकटियागंज के कुंडीलपुर गांव के हरिनंदन राम (42) की हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सूचना मिलने पर उसके परिवार में मातम छा गया। वह पिछले चार-पांच वर्षों से वहां औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल की चावल मिल में मजदूरी कर रहा था। 


वहीं, इस घटना को लेकर पिता लक्ष्मी राम ने बताया कि वह इकलौता पुत्र था, उसी की कमाई पर पूरा परिवार आश्रित था। हरिनंदन को तीन पुत्र चुलबुल कुमार, संदेश कुमार और संजीत कुमार और दो बेटियां मंजूषा कुमारी और प्रियंका कुमारी हैं। सभी संतानों में मंजुषा सबसे बड़ी करीब 17 साल की है, उसकी शादी पुरैनिया गांव में तय की गई थी। अगले साल उसे बेटी की शादी करनी थी, जिसके लिए हरिनंदन लगातार मेहनत मजदूरी में लगा रहता था। अब बेहद गरीब परिवार के इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से उन पर संकट छा गया है।


बताया जाता है कि, हरिनंदन को सोमवार की रात संत प्रकाश नामक उद्योगपति ने गोली मार दी, जिसे वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हरिनंदन उसकी चावल मिल में काम कर रहा था। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। हरिनंदन राम पिछले कई साल से चावल मिल में मजदूरी किया करता था। 


आपको बताते चलें कि, चावल तैयार करने के समय उसमें जौ के दाने आने के कारण उद्योगपति ने पहले उसे हिदायत दी। फिर पिटाई शुरू कर दी। इसी क्रम में अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर हरिनंदन की हत्या कर दी।