ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिग ब्रेकिंग : RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, दिनदहाड़े ठोक कर चलते बने

25-Mar-2021 02:31 PM

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है, जहां अपराधियों ने आरजेडी के नेता को गोली मार दी है. दिनदहाड़े राजद नेता को निशाना बनाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की है, जहां पेट्रोल पंप के पास बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. गोली लगने के कारण राजद नेता राज कुमार यादव बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


जख्मी राजद नेता राजकुमार यादव उर्फ झरिया कमलावारी छर्रापट्टी निवासी सत्यनारायण यादव के बेटे हैं. जानकारी के अनुसार जयनगर से दरभंगा जाने वाली एनएच-527बी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. वह बाइक से मधुबनी से जयनगर जा रहे थे. उसी दौरान एनएच-527बी पर जामुन गाछ के समीप बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी. अपराधी गोलीबारी कर वहां से फरार हो गए.  


इस घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों से पूछतछ कर रही है. मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. जयनगर के थानेदार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.


गौरतलब हो कि गुरूवार की ये दूसरी बड़ी घटना है, जब बदमाशों ने किसी पार्टी के नेता को गोली मारी. गुरूवार की सुबह आरा में एलजेपी के नेता को अपराधियों ने गोली मारी.