बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
08-Jun-2021 04:10 PM
MADHUBANI : बिहार में कोरोना काल में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है, यहां अपराधियों ने एक प्रोफेसर का मर्डर कर दिया है. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की है, जहां बलहा गांव में बेलगाम अपराधियों ने घर में घुसकर प्रोफेसर को मौत के घाट उतार दिया है. मृतक प्रोफेसर की पहचान विजय शंकर झा के रूप में की गई है, जो राजनगर कॉलेज में पढ़ाते थे. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि प्रोफेसर विजय शंकर झा अपने घर में सोये हुए थे. इस दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी.
आशंका जताई जा रही है कि विजय शंकर झा की कुदाल से हत्या की गई है. क्योंकि उनकी डेड बॉडी के पास खून से सना एक कुदाल भी मिला है. मौके पर पहुंची मधुबनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.