बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
20-Mar-2021 03:20 PM
MADHUBANI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों से लगातार शराब जब्ती की ख़बरें आ रही हैं. नीतीश सरकार ने जिनके कंधों पर शराबबंदी कानून को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी दे रखी है, वही लोग इस कनून की धज्जियां उड़ाने में जुटे हुए हैं. ताजा मामला बिहार के मधुबनी का है, जहां पुलिस ने एक जवान को गिरफ्तार किया है.
दरअसल मामला बिहार के मधुबनी का है, जहां नगर थाना की पुलिस ने होम गार्ड के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जिसकी सांठगांठ से शराब माफिया अपना धंधा चलाते थे. इसी जवान की मदद से शराब माफियाओं की चांदी कटती थी. दरअसल ये दलाल जवान पुलिस की सारी गतिविधियों की सूचना पहले ही शराब माफियाओं को दे देता था. जैसे कि छापेमारी से पहले ही शराब के धंधेबाज सतर्क हो जाते थे.
जिस दलाल जवान को गिरफ्तार किया है. उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह कई दिन नगर थाना में ही ड्यूटी करता था. वह अपने हाथ से खाना बनाकर थानेदारों को खिलाता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व में कई थानाध्यक्षों को वह खाना खिला चुका है.