बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
12-Dec-2020 09:22 PM
MADHUBANI : बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है. ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है, जहां अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक बिजनेसमैन के घर में डाका डालकर अपराधी 20 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद मधुबनी एसपी ने एसआईटी का गठन किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
वारदात मधुबनी जिले के सकरी थाना इलाके की है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक बिजनेसमैन के घर में डाका डाला और तकरीबन 20 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने परिवार वालों को हथियार के बल पर बंधक बनाये रखा और घर में आधे घंटे तक अपराधियों ने लूटपाट की.
इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से सकरी थाने में शिकायत की गई है. घटना के बारे में घर के मालिक ओम प्रकाश साह ने पुलिस को बताया कि एक कमरे में वह और उनकी पत्नी सुनीता देवी थीं. वहीं दूसरे कमरे में उनके दो बेटे विनीत कुमार, नवनीत कुमार और उनकी छोटी बहन राज नंदनी सोई हुई थीं.
शुक्रवार की रात करीब दो बजे घर के तीन दरवाजों को तोड़ कर एक दर्जन अपराधी घर में घुस गए. हथियार से लैस सभी अपराधियों ने घर के दोनों कमरों को अपने कब्जे में ले लिया. गाली देते हुए कहने लगे कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे. इस दौरान अपराधियों ने आलमीरा तोड़ कर आभूषण और नगद लूट लिए. अपराधी बच्चों के कमरे से लैपटॉप ले गए और मोबाइल को वहीं तोड़कर फेंक दिया.

पीड़ित परिवार ने सकरी थाना को दिये आवेदन में घर से 20 लाख की डकैती की शिकायत की. घटना के बाद शनिवार को एएसपी कामनी बाला घटनास्थल पर पहुंची और घर के लोगों से जानकारी ली. मधुबनी की एसपी कामिनी बाला ने इस घटना के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम गठित की है. उन्होंने खा कि सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन कर रही है. जल्द ही घर में डाका डालने वाले अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा. सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक अपराधियों का सुराग नहीं मिला है.