ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार में बड़ी लूट : 45 सेकंड में 39 लाख लेकर भागे अपराधी, गार्ड को भी गोलियों से भूनकर मार डाला

24-Sep-2021 03:31 PM

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए कैश वैन से 39 लाख लूट लिए और मौके से फरार हो गए. इतना ही नहीं लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने कैश वैन के गार्ड को गोली मार दी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.  


घटना नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक स्थित एक्सिस बैंक के सामने हुई. घटना की पुष्टि करते हुए मधुबनी एसपी ने कहा कि LIC के कैश वैन में 39 लाख रुपए थे. बाइक पर सवार हथियारबंद पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. अपराधियों की पहचान की जा रही है.


पुलिस का कहना है कि कैश वैन में एलआईसी के बेनीपट्टी शाखा के 14 लाख और मेन ब्रांच के 25 लाख रुपए थे. ड्राइवर जैसे ही कैश वैन लेकर एक्सिस बैंक के सामने पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने धावा बोल दिया. कैश वैन में सवार गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि लूटपाट को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग भी की. इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, मृतक गार्ड के घर में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.