RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
22-May-2021 06:30 PM
MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ी घटना हुई है. दरअसल शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई. जबकि इस घटना में मृतक का साला बुरी तरह जख्मी हो गया. इस घटना के बाद ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की है, जहां शाहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव में एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दूल्हे के भाई की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश यादव (26) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हादसे में राजेश का साला को भी गोली लगी है. वे भी गंभीर रुप से जख्मी हैं. उन्हें सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जख्मी युवक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव के रहने वाले रंजन यादव (35) के रूप में की गई है. जख्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उदाकिशुनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसा बारात दरवाजा लगने के दौरान हुई. गोली किस पक्ष की ओर से चलाया गया था यह साफ नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के कई लोगों के पास हथियार थे.