ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / मधेपुरा में हथियार के बल पर बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना...

मधेपुरा में हथियार के बल पर बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

03-Apr-2021 10:10 PM

By SHAHANWAZ

MADHEPURA : जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधी हथियार के बल पर रुपये लूटकर भाग निकले. जानकारी मिली है कि 70 हजार रुपये की लूट हुई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट हुई है. 


वारदात मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की है, जहां मुख्य बाजार में हथियार के बल पर 70 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 2 में स्थित ओंकार ट्रेंड्स के प्रोपराइटर दीपक कुमार रोज की तरह दुकान पर बैठा था. इसी दौरान बिना नंबर की काला रंग के पल्सर टी 20 से दो अज्ञात अपराधी आया और बड़े ही इत्मिनान से बाईक को दुकान के आगे बाइक लगाकर आराम से चेहरे पर मास्क लगाया. फिर दुकान पर जाकर दोनों ने हथियार के बल पर गल्ला से बिक्री का 70 हजार रुपया निकाल कर चलता बने. 


वहीं मुख्य बाजार में हथियार के बल पर लूट होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गया है. लोगों ने बताया गया कि पहले तो मुख्य बाजार के बाहर ऐसी घटना होती थी तो काफी डर लगता था. लेकिन अब मुख्य बाजार में लूट होने से परेशानी बढ़ गई है. अब पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बन गई हैं. मधेपुरा पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.