ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / मधेपुरा कोर्ट में हुई पप्पू यादव की पेशी, राजू दानवीर को न्याय पर...

मधेपुरा कोर्ट में हुई पप्पू यादव की पेशी, राजू दानवीर को न्याय पर भरोसा, कहा- सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं

24-Sep-2021 08:43 PM

PATNA : शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद यादव आज डॉक्टरों की देखरेख में DMCH से मधेपुरा कोर्ट पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया। उनकी पेशी आज 31 साल पुराने मामले में हुई। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि जाप को पप्‍पू यादव के साथ न्‍यायालय और भारतीय न्‍याय व्‍यवस्‍था में पूरी आस्‍था है। इसलिए हम सभी न्‍यायालय का सम्‍मान करते हैं।


लेकिन सवाल तो उठता है कि आखिर बिहार सरकार की भाजपा के साथ कौन सी मजबूरी है, जो सेवा करने वाले को पुराने मामले में जेल भेज रहे हैं और दूसरी तरफ एंबुलेंस चोरी और टेंडर चोरी करने वालों को बचाने का काम कर रहे हैं। 15 सालों से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भाजपा के पास है और प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था इन सालों में फटेहाल है। तभी तो कोविड में जब सरकार और जिम्‍मेदार लोगों ने जनता को मरने के लिए छोड़ दिया, तब पप्‍पू यादव अपने गंभीर ऑपरेशन के बाद भी जान की परवाह किये बगैर लोगों की सेवा अस्‍पताल से शमसान तक करने लगे।


मगर सरकार ने लोगों की जान बचाने वाले पप्‍पू यादव को जेल में डाल दिया और जान लेने को मजबूर करने वालों के साथ सरकार चला रहे हैं। दुनिया ने देखा कि किस तरह एक सुनियोजित साजिश के तहत पप्‍पू यादव को जेल भेजा गया और अब एक बेल मामले में साजिश के तहत बेल नहीं देकर उन्‍हें परेशान किया जा रहा है। सत्ता आती जाती रहती है, लेकिन सत्‍य हमेश उदीयमान होता है। जन अधिकार पार्टी को भारतीय कानून व्‍यवस्‍था में पूरी आस्‍था है। इसलिए हमें उम्‍मीद है कि जल्‍द ही न्‍यायालय से उन्‍हें न्‍याय मिलेगा और वे जेल से बाहर आकर फिर से प्रदेश के गरीब गुरबों के साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगेंगे।