ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार के मदरसा में मासूम के साथ हैवानियत, शेरू खान ने शौचालय में जबरन किया रेप

22-Feb-2023 08:01 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा में एक मासूम बच्ची के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां मदरसे में पढ़ाई करने गई चार साल की मासूम बच्ची को शौचालय में ले जाकर हवस का शिकार बनाया गया है। पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची बीते सोमवार को गांव के मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी। मदरसे में छुट्टी होने के बाद गांव के ही जलालुद्दीन खान का 18 साल का बेटा शेरू खान बच्ची को जबरन उठाकर मदरसे के शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर मदरसे का मौलवी मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गया।


इस घटना की जानकारी जब पीड़िता के परिवार वालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित लड़की की मां जब अपनी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के घर वालों ने गाली गलौज कर उसे वहां से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।